काली माता मंदिर कालका में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया आयोजित।

Khoji NCR
2022-08-09 09:26:23

खोजी/सुभाष कोहली कालका। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत काली माता मंदिर कालका में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क

ा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कलाकारों द्वारा देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेने के लिये प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुये काला माता मंदिर के सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि 13 से 15 अगस्त तक भारत के हर घर में तिरंगा लहराया जाये। उन्होंने तिरंगे के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि तिरंगा हमारे देश की शान है, पहचान है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिये। उन्होंने कहा कि केसरिया रंग वीरता व शौर्य का प्रतीक है, सफेद रंग शांति व सच्चाई का व हरा रंग हरियाली का प्रतीक है और तिरंगे के बीच अशोक चक्र तरक्की और उन्नति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता को दर्शाता है और यह देश के गौरव का प्रतीक है। राष्ट्र का झंडा उस देश की अखंडता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज एकजुट करने का भी कार्य करता है। एक ध्वज राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को बढाता है। भारत के ध्वज में देश की संस्कृति, सभ्यता और इतिहास झलकता है और हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश की विविध संस्कृति में भी एकता को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव डी सुरेश तथा निदेशक महावीर कौशिक के मार्गदर्शन में कलाकारों द्वारा डांस, म्यूजिक, हरियाणवी रागनी, देश भक्ति गीत, शिव स्तुति, बंम लहरी, सोलो डांस व स्कूल के बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा पर प्रस्तुति दी गई। पूजा भाटिया एंड ग्रुप ने हरियाणवी डांस प्रस्तुत किया वहीं ओम प्रकाश ग्रुप ने हरियाणवी रागनी से सबका मन मोहा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की आर्ट एंड कल्चर ऑफिसर, थियेटर तान्या जीएस चैहान ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के समन्वयक तुषार, सह समन्वयक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News