विशेष प्रचार अभियान : गांव -गांव पहुंच रहा हर घर तिरंगा मुहिम का संदेश

Khoji NCR
2022-08-05 11:16:22

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली ने किया विद्यार्थियों व ग्रामीणों को जागरूक नूंह 5 अगस्त : आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत इस बार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 13 से 15 अगस्त तक

मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की भजन मंडली जिला में व्यापक प्रचार-प्रसार में जुटी है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार व डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में जिला में शुक्रवार को लघु सचिवालय सहित नूंह जिला के आधे दर्जन गांव में स्कूली विद्यार्थियों व ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला में जागरूकता गतिविधियां निरंतर जारी है। जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय के साथ सभी राशन डिपू की सरकारी दुकानों पर तिरंगा वितरण केंद्र स्थापित हो चुके हैं। इसके साथ राशन की सरकारी दुकानों पर भी तिरंगे उपलब्ध करा दिए गए हैं। कोई भी जिलावासी इन केंद्रों से निर्धारित मूल्य पर राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त कर सकता है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की भजन मंडली के लीडर करतार सिंह, सदस्य आसू, सुरेश कुमार हर घर तिरंगा जागरूकता कार्यक्रम चलाया। विभाग की भजन मंडली ने हरियाणवी लोक शैली में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी दी और हर घर तिरंगा मुहिम के बारे में विस्तार से बताया। " तिरंगा मेरे भारत की खुब बढ़ी है शान, घर-घर पर लहराए तिरंगा खुब करा एलान सहित देश भक्ति के गीत गाकर प्रचार-प्रसार का कार्य किया। इस राष्ट्रव्यापी अभियान में जिला की जनभागीदारी उल्लेखनीय रहेगी। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से भी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रतिदिन रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन हो रहा है।

Comments


Upcoming News