नूंह में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन

Khoji NCR
2022-08-05 11:12:14

खोजी एनसीआर / साहून खांन मेवात कांग्रेस के जिला मुख्यालय नूंह में शुक्रवार को लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और हाल ही में जरूरी सामानों पर लगाएगी जीएसटी के विरोध में पीसीसी सदस्य चौधरी म

हताब अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस मुख्यालय से नूंह शहर में पैदल मार्च किया और जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का विरोध किया। पूर्व विधायक चौधरी शहीदा खान और इब्राहिम इंजीनियर बीसरू भी चौधरी महताब अहमद के साथ मौजूद रहे। बता दें कि कांग्रेस विधायक दल उप नेता व नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद, पुनहाना विधायक चौधरी मौहम्मद इल्यास व फिरोजपुर झिरका विधायक चौधरी मामन खान इंजीनियर के साथ चंडीगढ में पार्टी के साथ प्रदर्शन में गये हुए हैं। नेता विपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक चंडीगढ में भाजपाई सरकार को घेर रहे हैं। महताब अहमद ने कहा कि महंगाई के कारण रसोई से कई चीजें गायब होने लगी है। महंगाई से ग्रहणीयों की परेशानी बढ़ गई है। महंगाई और बेरोजगारी होने से जो मध्य वर्ग के लोग हैं उनका जीना ही दुर्लभ हो रहा है, गरीब के मुंह का निवाला छिन गया है। संसद भवन में अपने मुद्दे तक नहीं उठा सकते हैं, उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी की चर्चा से सरकार भाग रही है, अग्निपथ पर बात करना चाहें तो चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं. जिसको लेकर आज हम नूंह में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चौधरी महताब अहमद का कहना है कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है लेकिन सरकार हिटलरशाही पर आमादा है। केंद्र सरकार को जनता की जरा सी भी परवाह नहीं है, युवा दिन पर दिन बेरोजगार होते जा रहे हैं। सरकारी कंपनियां अब प्राइवेट संस्थानों के आधीन की जा रही हैं, नौकरियां खत्म होती जा रही है, ऐसे में युवा कहां जाएंगे। महताब अहमद ने कहा कि मेवात कांग्रेस जनता के मुद्दे उठाती रहेगी। सरकार पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जितना भी जुल्म कर ले, हम पीछे नहीं हटेंगे। आज लोकतंत्र खतरें में हैं, अघोषित इमरजेंसी लगा दी गई है, ईडी और जांच एजेंसियां, सीबीआई, इलेक्शन कमीशन के अस्तिव पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। महताब अहमद ने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा, नूंह में कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं तो चंडीगढ में आफताब अहमद व दोनों विधायक लड़ाई लड रहे हैं। बारिश में भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ और विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान शहीदा पूर्व विधायक तावड़ू, इब्राहिम इंजीनियर, शरीफ अड़बर, वहीद सलंबा, शोहराब सरपंच मालब, मदन तंवर, जक्की सलंबा, अरशद टाई, इल्यास सरपंच सालाहेड़ी, रफीक गंगवानी, नजाकत, उसमान, रुक्कू, साहुन सरपंच रानिका, मुबारिक हुसैन सेखपुर ,अलीशेर, अय्यूब सहरावत, हाजी गुडडू, शाहिद पतरिया, खुर्शीद लंबरदार, गुरजी, नजाकत रेहना, जानू रेहना, तुफैल, ताहिर ग्वालदया, उस्मान आकेड़ा, अब्बास सोंख, कम्मर खेड़ला, आमीन नंगली, नवाब नूह, रजा मौहम्मद, इकबाल कुरैशी, जाखू कुरैशी, उस्मान कुरैशी, ताहिर गुवालदया, यामीन फिरोजपुर नमक, नसीम बंधौली, शमीम खान रहनिया, अल्ताफ धांदूका, फिरोज भादस, तालिम, हफीज, जहान खां, डॉ उस्मान, आफाक एनएसयूआई, जमशेद लंबरदार सादेई, साकिर सादेई सहित यूथ कांग्रेस, सेवादल व एनएसयूआई के सैकड़ों कांग्रेस जन शामिल हुए।

Comments


Upcoming News