जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा हर-घर तिरंगा यात्रा का आयोजन :

Khoji NCR
2022-08-04 10:30:54

नूंह 4 अगस्त : आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा के अंतर्गत में ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन , जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से वीरवार को खेल विभाग के कार्यक

री जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, धर्मेन्द्र दवे एवं मुक्केबाजी प्रशिक्षक मनोज कुमार द्वारा ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन खंड नूंह के गांव उजीना की अगुवाई में किया गया जिसमें 50 खिलाडिय़ों, 600 छात्र-छात्राओ, प्रधानाचार्य, कल्याण सी.सै. स्कूल, अध्यापकगण तथा ग्राम वासियो ने भी भाग लिया। तिरंगा यात्रा में सभी को 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगा कर आजादी के अमृत महोत्सव को महाउत्सव के तौर पर मनाने बारे बताया गया। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाया जाना है। इसे लेकर विद्यालय की छात्राओं ने जन जागरण के माध्यम से हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, तिरंगा हमारी जान है, देश की पहचान के नारे लगाते हुए नागरिकों को जागरूक किया। गलियों से गुजरती यात्रा ने सभी नागरिकों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।

Comments


Upcoming News