जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में हुआ झगड़ा, गोली लगने से दो घायल

Khoji NCR
2022-08-03 12:18:56

होडल, डोरीलाल गोला समीपवर्ती गांव गोडोता में जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों गुटों के बीच फायरिंग हुई जिसमें 2 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के सर

ारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामला दर्ज नहीं कर सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। होडल थाना प्रभारी अनूप सिंह ने दी जानकारी में बताया कि संदीप व रोबिन के परिवार के बीच जमीनी विवाद को लेकर पिछले कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। बुधवार सुबह दोनों परिवारों के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इस जोड़ी के दौरान दोनों गुटों की ओर से फायरिंग भी हुई जिसमें रोबिन व संदीप गोली लगने से घायल हो गए। घायलों पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही होडल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है कि अभी तक दोनों गुटों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उनका कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घायलों को हाथ में गोली लगी है जिसके कारण उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

Comments


Upcoming News