झिरकेश्वर शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली

Khoji NCR
2022-08-02 11:13:19

नूंह 2 अगस्त : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर के समीप अरावली पर्वत की वादियों में बने ऐतिहासिक झिरकेश्वर शिव मंदिर में पूजा - अर्चना करने

े लिए पहुंचे। इससे पूर्व उनका फिरोजपुर झिरका शहर में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली अरावली पर्वत के बीचो-बीच बने ऐतिहासिक भव्य शिव मंदिर फिरोजपुर झिरका पहुंचे। मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के लिए विशेष रुद्राभिषेक पूजा - अर्चना कराई गई। करीब डेढ़ घंटे तक मंत्री ने इस विशेष पूजा अर्चना में भाग लिया और मन्नत मांगी। पूजा - अर्चना के बाद मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान शिव मंदिर ट्रस्ट फिरोजपुर झिरका से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि स्नान कुंड का पानी रिस्ता हुआ बंद नहीं हो रहा है। तालाबों का नवीनीकरण भी कराया गया था, लेकिन उसमें कुछ खामियां रह गई थी। जिसकी वजह से अब स्नान करने के लिए बनाए गए तालाब में पानी नहीं ठहरता है। इस तालाब के जीर्णोद्धार पर तकरीबन 40 लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च होगी। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने ट्रस्ट से जुड़े फिरोजपुर झिरका शहर के अनिल गोयल एवं अन्य पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि जल्दी ही झिरकेश्वर मंदिर के तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए जितनी भी राशि खर्च होगी, उसे विकास एवं पंचायत विभाग पूरा करेगा। उन्होंने इस दरियादिली का झिरकेश्वर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों व शहर के लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शिव मंदिर कमेटी प्रधान अनिल गोयल, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, पूर्व जिला अध्यक्ष जजपा तैयब हुसैन घासेडिया, नरेश खरबंदा, संजय सिंगला उर्फ बिल्लू सरपंच पिनगवां, मोनू सिंगला पिनगवां, नितिन मंगला पिनगवां, नरेश गर्ग, नायब तहसीलदार फिरोजपुर झिरका, सतीश कुमार डीएसपी फिरोजपुर झिरका, नीरज मेहता उर्फ बब्बू इत्यादि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Comments


Upcoming News