तिरंगा डिजाइनर पिंगली वेंकैया की जयंती पर हुए कार्यक्रम

Khoji NCR
2022-08-02 10:52:22

नूंह 2 अगस्त : हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में नूंह में देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के डिजाइनर स्व. पिंगली वेंकैया की जयंती पर मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक वि

्यालय पुन्हाना, फिरोजपुर-झिरका, तावडू़, नूंह सहित अन्य विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन कर पिंगली वेंकैया को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय नूंह में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद प्रदीप अहलावत ने बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में श्री पिंगली वेंकैया का अहम योगदान हैै, जिन्होंने देश को तिरंगा दिया। आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार की ओर से इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत सभी नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है। तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों व आमजन से आह्वान किया कि वे आने वाली 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लें और इस जन आंदोलन में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि यह अभियान हमारा तिरंगा के साथ जुड़ाव को और अधिक गहरा करेगा। स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था तिरंगा : एसडीएम एसडीएम अश्वनी कुमार ने कहा कि स्वर्गीय श्री पिंगली वेंकैया का देश की आजादी में बड़ा योगदान हैै। श्री पिंगली वेंकैया एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 2 अगस्त, 1876 को आंध्र प्रदेश के एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। श्री पिंगली वेंकैया ने 1916 के बाद करीब 5 सालों के अध्ययन के बाद तिरंगे को डिजाइन किया था। देश की आजादी से कुछ दिनों पहले 22 जुलाई 1947 के दिन तिरंगे को आधिकारिक तौर पर फहराया गया था। इसमें तीन रंग थे केसरिया, सफेद और हरा। तिरंगे में अशोक चक्र लगाया गया, जो आजतक चल रहा है। झंडे को इस्तेमाल करने और फहराने को लेकर एंबलम एंड नेम प्रिवेंशन ऑफ प्रॉपर यूज एक्ट 1950 बनाया गया था। तिरंगे को श्री पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था। तिरंगे के तीन रंगों का है विशेष महत्व : भारत देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में मौजूद रंगों का अपना विशेष महत्व है। केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। सफेद रंग शांति और सच्चाई का प्रतीक है, जबकि हरा रंग संपन्नता का प्रतीक होता है। वहीं अशोक चक्र धर्म चक्र का प्रतीक है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रामफल धनखड़, बीईओ सद्दीक अहमद, प्रिसिपल निर्मल जैन, रविन्द्र जैन, अशरफ मेवाती सहित अन्य शिक्षक गण भी मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News