मेवात में तीनों कांग्रेस विधायक सैंकडों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की तानाशाही के खिलाफ सडकों पर उतरे

Khoji NCR
2022-07-23 10:11:36

खोजी एनसीआर / साहून खांन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर मेवात जिला कांग्रेस ने जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर ताना

ाही रवैया अपनाने और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए धरना दिया व शांतिपूर्णमार्च किया। ईडी की कार्रवाई के विरोध में मेवात जिला कांग्रेस कमेटी ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। मेवात कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में सोनिया गांधी के समर्थन और मोदी सरकार द्वारा एजेंसियों के गलत इस्तेमाल को लेकर सड़कों पर है। पुन्हाना विधायक व पूर्व मंत्री चौधरी मौहम्मद इल्यास, फिरोजपुर झिरका विधायक चौधरी मामन खान, पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद, इब्राहिम इंजीनियर , युवा नेत्री रजिया बानो इंटरनेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी ,सहित सैंकडों कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी रोष प्रदर्शन में शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन करते हुए शांतिपूर्ण मार्च किया और भाजपा की केंद्र सरकार, ईडी पर राजनैतिक स्वार्थ के लिए काम करने के आरोप जडे। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर सांकेतिक विरोध व्यक्त किया गया। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं के साथ बदले की भावना के साथ काम कर रही है। पहले पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 5 दिन तक 54 घंटे ईडी दफ्तार में बुलाकर आतंकियों की तरह पूछताछ की गई। अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को परेशान किया जा रहा है जबकि सोनिया गांधी को गंभीर बीमारी के चलते डाक्टरों ने आराम की सलाह दी है। केंद्र सरकार अपने विरोधियों को डराने, फंसाने के लिए जांच एजेंसियों जैसे ईडी, सीबीआई, आई टी, चुनाव आयोग सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओ का इस्तेमाल कर रही है। मेवात कांग्रेस इसका विरोध करती है और आगे भी करेगी। बता दें कि इसके पहले राहुल गांधी से पूछताछ के समय में मेवात कांग्रेस ने आफताब अहमद के नेतृत्व में विरोध जाहिर किया था। आफताब अहमद ने कहा कि यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग स्वीकार्य नहीं है। सरकार दुरुपयोग कर रही है तो हम उसका शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं। यह हमारा अधिकार है, लेकिन सरकार को यह भी बर्दाशत नहीं है कि विपक्ष आवाज उठाए। कल भी दिल्ली में हमें गिरफ्तार करके घंटों तक बिठाए रखा गया जो अलोकतांत्रिक है। आफताब अहमद के अनुसार भाजपा संवैधानिक संस्थाओ का गलत इस्तेमाल अपने विपक्षी नेताओं पर इसलिए कर रही है ताकि महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नफरत भरी राजनीती और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। इसी नीती के तहत विपक्षी कांग्रेस नेताओं को लोकसभा, राज्यसभा में इन मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जा रहा है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है, हम सडक से लेकर विधान सभा में इसके खिलाफ संघर्ष करेंगे। पुन्हाना विधायक पूर्व मंत्री चौधरी मौहम्मद इल्यास व फिरोजपुर झिरका विधायक चौधरी मामन खान ने कहा कि सोनिया गांधी सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। लोकतंत्र में एजेंसी का दुरुपयोग हो रहा है। उसके जवाब में हम अहिंसक तरीके से विरोध कर रहे हैं ये हमारा अधिकार है। हमारे अधिकार को छीना जा रहा है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का काम हो रहा है लेकिन विपक्ष दबेगा नहीं और निर्णायक संघर्ष करेगा। भाजपा की मोदी सरकार को राजधर्म निभाना चाहिए लेकिन वो ऐसा नहीं कर रहे हैं। जनता सब देख रही है और इस विफल सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद ने कहा कि भाजपा पार्टी चाहती है कि देश में विपक्ष ही न रहे। अगर कोई बोलने का प्रयास करे तो उसके पीछे केंद्रीय जांच एजेंसी लगा दो, सीबीआई, आई टी लगा दो, ये शर्मनाक और निंदनीय है, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज मेवात कांग्रेस की सभी इकाईयों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आफताब अहमद के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।

Comments


Upcoming News