पिनगवां पुलिस ने दो जुआरियों से 2360 रुपए की राशि बरामद की।

Khoji NCR
2022-07-19 11:25:57

पुन्हाना, कृष्ण आर्य गुप्त सूचना के आधार पर पिनगवां पुलिस ने 2 जुआरियों को 2360 रुपए की नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रा

्त जानकारी के अनुसार पिनगवां पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक गांव लाहाबास के समीप फैजान होटल पर दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर रेड की गई और दो युवकों को 2360 रुपए की राशि के साथ दांव लगाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों की पहचान मोहम्मद साद व रिजवान के रूप में हुई। जिनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments


Upcoming News