शपथ ग्रहण समारोह के उपलक्ष्य पर अंजू बाला सरपंच भादस ने महिला पार्षदों को दी बधाई

Khoji NCR
2022-07-11 11:36:20

चिराग गोयल,फिरोजपुर झिरका।: बीते कुछ दिन पहले हुए नगर निगम चुनाव में फिरोजपुर झिरका शहर की कई महिला पार्षदों ने बंपर जीत हासिल की और पार्षद पद और गोपनीयता की शपथ लेने के लिए लघु सचिवालय फिरोजप

ुर झिरका में पहुंची। इसी क्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व पूर्व सरपंच भादस ने महिला पार्षदों की जमकर हौसला अफजाई की और उन्हें पूरी इमानदारी पर निष्ठा के साथ अपने-अपने वार्डों में काम कराने के लिए कहा। अंजू बाला सरपंच ने कहा कि नारी अबला नहीं सबला है। क्योंकि महिला भी किसी भी क्षेत्र में समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर सकती है। अंजू बाला सरपंच ने सावित्रीबाई फूले को याद करते हुए कहा की अगर सावित्रीबाई फुले नहीं होती तो हिंदुस्तान की महिलाएं साक्षरता के क्षेत्र से वँछित रहना पड़ता। क्योंकि उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। नगर पालिका फ़िरोज़पुर झिरका में ज्यादा संख्या में महिला पार्षदों का विजय होना यह भी सावित्रीबाई फुले की संघर्ष का परिणाम है। मुझे उम्मीद है कि यह सभी महिला पार्षद अपने-अपने वार्डों में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे और वार्ड़ के लोगों की समस्याओं को अपनी संज्ञान में लेंगी। अंजू बाला सरपंच भादस ने समस्त महिला पार्षदों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री द्वारा शहर फिरोजपुर झिरका के युवाओं की दिया गया डिग्री कॉलेज के लिए नगर पालिका को जल्द ही जमीन की व्यवस्था कराने चाहिए ताकि शहर के युवाओं का 1 डिग्री कॉलेज मिल सके और उन्हें साक्षरता के लिए दूरदराज जैसे शहर दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद जैसी जगहों पर न भटकना पड़े और उन्हें अपने ही शहर में उचित शिक्षा का प्रावधान मिल सके। इस मौके पर पार्षद राज बत्रा, पार्षद ज्योति सैनी, पार्षद कविता बंसल, पार्षद रेणु सैनी, सोनिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष गोल्डी शर्मा, ममता, मीना, आरती सैनी सहित काफी संख्या में महिला समाज सेविकाऐं उपस्थित रहीं।

Comments


Upcoming News