25 से 27 जुलाई तक गुरूग्राम में चलेगा भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चे का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

Khoji NCR
2022-07-09 10:31:38

खोजी एनसीआर / साहून खांन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की गुरुग्राम में बैठक आयोजित, प्रदेश के कई दिग्गज भाजपा नेता मौजूद रहे प्रदेश प्रभारी राजीव जैन के अलावा राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के संयो

क चौधरी ज़ाकिर हुसैन भी रहे मौजूद आगामी 25, 26 व 27 जुलाई को गुरूग्राम में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश कार्यालय ‘गुरू-कमल’, गुरूग्राम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री राजीव जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी डॉo मोहम्मद अमीन, राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के संयोजक व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी नसीम अहमद पूर्व विधायक, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री रहीश अलावलपुर, प्रदेश महामंत्री लियाकत अली एडवोकेट, प्रदेश मंत्री शादाब अली नक़वी आदि मौजूद रहे। बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

Comments


Upcoming News