स्वास्थ्य सेमीनार का आयोजन

Khoji NCR
2022-07-06 10:39:18

हथीन , माथुर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांगोली में स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में योग विशेषज्ञ राजेश शास्त्री ने बताया हमें अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाने के लिए देसी घरे

ू उपाय बताएं। जिनमें हाई वी.पी. के लिए सेंधा नमक, आंखों के लिए बासी लार लगाना, मोटापा कम करने के लिए भोजन को चबा चबाकर खाएं, भोजन बैठकर करना चाहिए। भोजन के तुरंत बाद पानी ना पिएं। भोजन के एक घंटा बाद पानी पिए। यह सेमिनार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ मोहम्मद कमर के मार्गदर्शन में किया जाता रहा हैं। शास्त्री ने बताया कि जीवनशैली बदलने से हम बीमार रहते हैं। जंक फूड, फास्ट फूड धीमा जहर है जो बच्चों को मानसिक और सारे प्रभाव डालता है जंक फूड फास्ट फूड खाने से बच्चों की आंखें भी खराब रहती है और हमें इसका परहेज करना चाहिए बोतलबंद डिब्बाबंद और पैकेट बंद सामान सेहत के लिए लाभकारी नहीं है। कोल्ड ड्रिंक पीने से अनेकों बीमारी हमारे शरीर में प्रवेश कर जाती है इनसे में परहेज करना चाहिए। गर्मी के मौसम में नींबू की शिकंजी ठंडी आई दूध दही का सेवन अधिक करना चाहिए अधिक धूप में घूमना नहीं चाहिए।शरीर को स्वस्थ रखना मनुष्य का पहला धर्म है शरीर स्वस्थ है तो मन स्वास्थ्य स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है हमें अपनी दिनचर्या योग को शामिल करना चाहिए। जिससे हमारे शरीर की जीवन शक्ति बनी रहे इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक राजेंद्र सिंह मोर, धर्मवीर, जवाहर सिंह, चंद्रपाल, नेतराम, बबीता, सुनीता कुमारी, उदय सिंह, राजेश शास्त्री नेतराम ने रसोई से चीनी, मेदा, रिफाइंड तेल, आदि उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News