नूंह में ऐतिहासिक जीत के बाद गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर में भी खिलेगा कमल : नरेन्द्र पटेल

Khoji NCR
2022-07-04 09:40:11

खोजी एनसीआर / साहून खांन नूंह : शनिवार को नूंह स्थित भाजपा कार्यालय में तीनों सीटो पर प्रचंड जीत के बाद जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने मीटिंग कर कार्यर्ताओं का आभार जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि

ाजपा का संगठन मेवात में बहुत ही मजबूत है जिसके पीछे कार्यकर्ताओ की पूरी लगन व अथक मेहनत है। हाल ही में निर्वाचित हुए तीनों चेयरमैनों का नूंह भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर तक ले जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस भी जजपा भाजपा कार्यकर्ता ने पार्टी के खिलाफ जाकर चुनाव में कार्य किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस प्रचंड जीत से प्रेरणा लेकर नगर निगम गुरुग्राम,फरीदाबाद व मानेसर के लिए कमर कस लें। नूंह जिले के कार्यकर्ता इन चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव के लिए भी तैयार रहे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की जो कार्यकर्ता अपनी मर्जी से दो माह के लिए नगर निगम चुनाव के लिए विषतारक के रूप में जाना चाहें पार्टी उसका स्वागत करती है। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, नगर पालिका फिरोजपुर झिरका के चेयरमैन मनीष जैन, पुन्हाना नपा के चेयरमैन बलराज सिंगला, नूंह नगर परिषद के चेयरमैन संजय मनोचा, गोसेवा आयोग के सदस्य सुरेन्द्र प्रताप आर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमवीर शर्मा, जाहिद हुसैन, जिला महामंत्री शिव कुमार आर्य, दलबीर सरपंच, सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के अध्यक्ष, महामंत्री व सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News