थ्री व्हीलर की टक्कर से स्कूटी सवार लड़की हुई घायल

Khoji NCR
2022-07-02 11:43:48

हथीन , माथुर : सिटी चौकी पुलिस ने फिरोजपुर राजपूत गांव की एक लड़की की शिकायत पर एक थ्री व्हीलर के अज्ञात चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में

कहा है कि फिरोजपुर राजपूत गांव के निकट एक तेज रफ्तार लापरवाह थ्री व्हीलर चालक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर फरार अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने बताया थ्री व्हीलर का नंबर पता चल चुका है जिसके आधार पर उसके अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है।

Comments


Upcoming News