कुवि के भारतरत्न श्री गुलज़ारी लाल नन्दा केन्द्र में नंदा जी जयन्ती समारोह 4 जुलाई को

Khoji NCR
2022-07-02 11:42:56

कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि, कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व केडीबी के संयुक्त

त्वावधान में मनाई जाएगी नंदा जी की जयंती कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई(सुदेश गोयल): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ब्रह्मसरोवर स्थित भारतरत्न श्री गुलज़ारी लाल नंदा नीतिशास्त्र दर्शनशास्त्र केन्द्र में 4 जुलाई नंदा जी की जयन्ती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर समारोह में कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा करेंगे। इस अवसर पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा विशिष्ट अतिथि व जिला उपायुक्त मुकुल कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होगा। कुवि के नंदा जी केन्द्र के निदेशक प्रो. ललित गौड़ ने बताया कि नंदा जी की जयन्ती के अवसर पर हवन यज्ञ के पश्चात पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं भजनों की प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि समारोह प्रातः 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इसके साथ ही समारोह में केन्द्र में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। इस मौके पर केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चन्द्रकांत कटारिया, मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद होंगे।

Comments


Upcoming News