दोषियों की गिरफ्तार ना होने पर मृतक महिला के परिजनों में पुलिस के प्रति रोष

Khoji NCR
2022-07-02 10:51:01

होडल, डोरीलाल गोला दहेज में लाखों रुपये ना मिलने पर विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले ससुरालियाओं की गिरफ्तारी ना होने के कारण मृतक महिला के परिजनों में पुलिस प्रशासन के प्रति रो

व्याप्त है। मृतक महिला के परिजन पुलिस प्रशासन पर आरोपी ससुराल वालों के साथ मिलीभगत के आरोप लगा रहे हैं। मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत कर दोषी ससुराल वालों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। होडल 22सी मौहल्ला वार्ड 16 निवासी हिरा नागल ने पलवल जीआरपी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने अपनी बेटी मोनिका की शादी 8 मार्च 2019 को पलवल हाउसिंग कालोनी मकान नंबर 337 निवासी साहिल पुत्र सुभाष के साथ की थी। उन्होंने बताया कि मोनिका ने 7 मार्च 2020 को एक पुत्री को जन्म दिया था। पुत्री को जन्म देने के बाद ससुराल वाले उनकी पुत्री मोनिका को प्रताडित करने लगे और उससे अपने माइके से दस लाख रुपये दहेज में लाने के लिए कहते थे। हिरा नागल ने आरोप में बताया कि ससुराल वालों ने एक बार मोनिका की मर्जी के बगैर उसका गर्भपात भी करा दिया था। दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों का मोनिका पर अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ रहा था। ससुराल वालों ने मोनिका को इतना विवश कर दिया कि उसने ससुराल वालों से तंग आकर 10 जून 2022 को पलवल रेलवे स्टेशन पर ट्रैन के आगू कूदकर आत्महत्या कर ली थी। हिरा नागल ने बताया कि जीआरपी पुलिस ने 14 जून को मृतक मोनिका के पति साहिल, ससुर सुभाष चंद, सास सरोज, ननद स्नेहा व उनके पडोसी पूनम व उसके दोनों पुत्र मंजीत व गौरव के खिलाफ दहेज ना मिलने पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया था। पीडिता हिरा नागल ने बताया कि पुलिस ने अभी तक मामले में लिप्त किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस से मिलीभगत कर खुले घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इस मामले की शिकायत आला अधिकारियों से करेंगे और दोषियों का जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करेंगे। दोषियों की गिरफ्तारी ना होने के कारण मृतक महिला के परिजनों में पलवल पुलिस प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।

Comments


Upcoming News