प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने हेतु करें संकल्प-एसएसपी

Khoji NCR
2022-07-02 10:39:02

हथीन/माथुर : पुलिस प्रवक्ता संजय कादयान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पलवल को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयो

ित करके लोगो को प्लास्टिक से होनें वालें दुष्परिणामों बारें जागरुक किया जा रहा है। ताकि जिला पलवल को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक पलवल राजेश दुग्गल आईपीएस ने आमजन को सन्देश देते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहे हैं जोकि वर्तमान में एक विकराल रूप धारण कर लेगा। इस समय प्लास्टिक का उपयोग मनुष्य, जानवरों और समुद्री जीवों के लिए काफी हानिकारक है। सिगल यूज प्लास्टिक कहें तो ऐसा प्लास्टिक जिसका उपयोग हम केवल एक ही बार करते हैं, जिसे हम डिस्पोजेबल प्लास्टिक कहते हैं और हम दैनिक जीवन में प्लास्टिक समान का प्रयोग करनें हेतु प्लास्टिक से बनी वस्तुँओं पर डिपेन्ड हो गये है और हमें प्लास्टिक के समान जैसें प्लास्टिक की थैलियां, पालीथिन, प्लास्टिक के गिलास, पानी की बोतलें इत्यादि का प्रयोग अपनें जीवन शैली से खत्म करना होगा। इसके अलावा पुलिस कप्तान पलवल ने आमजन को सन्देश दिया कि प्लास्टिक को सिर्फ जागरुकता से ही समाप्त किया जा सकता है और कहा कि प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का प्रयोग पर रोक लगानें हेतु सकल्प लें और इसका उपयोग खत्म कर दें। इसके साथ कहा कि आनें वाली पीढी को भी इसके प्रति जागरुक करें क्योकि आनें वालें पीढी समाज का भविष्य है क्योकि प्लास्टिक एक जहरीला पदार्थ है जिसको नष्ट करनें का प्रयत्न करनें पर वह नुक्सान ही पहुँचाता है क्योकि प्लास्टिक को जमीन में दबानें से जमीन को नुक्सान, जलानें पर वातावरण को नुक्सान तथा नदी नालों में फैकनें से समुद्री जीवो को नुक्सान पहुंचाता है।

Comments


Upcoming News