नवविवाहिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज।

Khoji NCR
2022-07-01 12:18:54

पुन्हाना, कृष्ण आर्य पिनगवां थाना में एक नव विवाहिता के गुमशुदगी का प्रकाश मे ंआया है। परिजनो ने अपनी जान पहचान के अलावा रिश्तेदारियों में भी तलाश किया लेकिन कहीं कोई सुराग नही लगा। पिनगवां

पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत मेंं तालिम निवासी पिनगवां ने बताया कि वह पिनगवां में ही काम करता है। सुबह जब वो अपने काम पर आया तो था तो उसकी पत्नि घर पर ही थी। सुबह 8 बजे के आस पास वो अचानक गायब हो गई। परिवार के लोगो ंने पहचान वालों व रिश्तेदारियों में भी तलाश किया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments


Upcoming News