भिवाडी-तावडू-सोहना-पलवल मार्ग की योजना 4 वर्ष से अधर में, शासन-प्रशासन मौन।

Khoji NCR
2022-07-01 11:15:16

तावडू, 1 जुलाई (दिनेश कुमार): भिवाडी-तावडू-सोहना-पलवल मार्ग तक फोरलेन रोड बनेगा। इस सडक़ का सर्वे व डीपीआर तैयार हो चुका है। भिवाड़ी-रेवाड़ी तक पहले से ही फोरलेन रोड बना हुआ है। उसी तर्ज पर आगे का

िस्सा बनाया जाना था। रेवाड़ी-पलवल सडक़ के फोरलेन हो जाने से नि:संदेह जाम से निजात मिलती और मार्ग पर चलने वालों का सफर आसान होता, लेकिन 4 वर्ष बीत जाने पर भी इस ओर कोई कार्य नहीं किया गया। केंद्र सरकार ने रेवाड़ी-पलवल जाने वालों के सफर को आरामदेह बनाने की योजना बनाई थी। इस राजमार्ग को जल्द ही फोरलेन किया जाना था। जिसमें तावडू, धतीर व पलवल इन 3 बाईपास से ये सडक़ कनेक्ट होनी थी। इस सडक़ पर करोड़ों रूपये की लागत आती। विभाग के अनुरूप इसका डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) लगभग तैयार किया जा चुका था। इस मार्ग पर वाहनों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था। लेकिन वर्षों बीत जाने पर भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। क्या थे फायदे: काफी व्यस्त है सडक़: रेवाड़ी-भिवाड़ी-तावडू-सोहना-पलवल मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग के बीच में भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र भी आता है। इस मार्ग के फोरलेन बनने से फरीदाबाद, नारनौल तथा राजस्थान, यूपी जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। जानकारी के मुताबिक इस मार्ग से प्रतिदिन 4०-5० हजार वाहन गुजरते हैं। अतिक्रमण पर रोक लगती: इस मार्ग पर जिन लोगों ने सरकारी भूमि का अतिक्रमण किया हुआ है, जिससे क्षेत्र में अतिक्रमण बढा हुआ है। अगर रोड बनता है तो क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो जाएगा। समय की बचत: वर्तमान समय में रेवाड़ी-पलवल तक की यात्रा आरामदेह नहीं है। क्योंकि इस मार्ग में कई जगह सडक़ की स्थिति ठीक नहीं है। सोहना-पलवल तक सडक़ की स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन फोरलेन सडक़ निर्माण के बाद लोगों को समय की बचत होगी। लोगों की मानें तो प्रस्तावित फोरलेन सडक़ के कारण लोगों को रेवाड़ी-पलवल तक जाने में करीब 45 मिनट की बचत होगी।

Comments


Upcoming News