दूत कार्यबल 194 वाहिनी के वृक्षारोपण अभियान की एक अनूठी पहल

Khoji NCR
2022-07-01 11:14:41

तावडू, 1 जुलाई (दिनेश कुमार): केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष बल दूत कार्यबल 194 वी वाहिनी के कमांडेंट राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मनोरंजन कुमार द्वितीय कमान अधिकारी एवं बटालियन के अन्य

अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रयासों से एक जुलाई 2०22 से एक विशेष पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है, जो 15 जुलाई 2०22 तक लगातार चलेगा। बटालियन के अधिकारियों के पहले प्रयास में ही 1 जुलाई को वाहिनी के इंद्री गांव में स्थित कैम्स में तीन हजार पौधे लगाए गए। वहीं 194 वाहिनी के कंपनी कमांडर नरसी सिंह लोधी, महेंद्र कुमार यादव, निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश, छविराम यादव, रणसिंह, योगेंद्र कुमार बसीठा तथा कंपनी के अन्य जवानों ने वन महोत्सव के इस अभियान को सफल बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया। इस अभियान के तहत वाहिनी के द्वारा अभी तक साज हजार गड्ढे पौधे लगाने के लिए खोदे जा चुके हैं। तथा नूंह जिला प्रशासन तथा जिला नूंह के वन अधिकारियों के सहयोग से छ हजार पौधे वाहिनी को प्रदान किए जा चुके हैं। जिनमें मुख्य मौसमी, पपीता, अमरूद, नींबू, सुहाजना, बदाम, पापड़ी, जामुन, आंवला, हेज, चंपा, नीम, शीशम, लखन, गुलमोहर आदि पेड़ वन अधिकारियों के सहयोग से उपलब्ध करवाए गए। जिनका पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में अहम योगदान रहा है। आगामी 15 जुलाई तक चलने वाले इस वृक्षारोपण अभियान के लिए वाहिनी के महेंद्र कुमार यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो पौधशालाओं से पौधों के प्राप्ति से लेकर उनकी गुड़ाई, पौधारोपण स्थलों का चुनाव, पौधों की सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इससे बचने का एकमात्र उपाय हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। ग्लोबल वार्मिंग के इस समय में सभी लोगों को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पौधारोपण बहुत जरूरी है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। अधिक से अधिक पौधे लगाने से बड़ी कोई और प्रकृति व मानवता की सेवा नहीं हो सकती। वर्तमान में किए गए वृक्षारोपण का लाभ आने वाले समय में दिखेगा साथ ही आसपास के लोगों को भी वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया गया।

Comments


Upcoming News