जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड आप पार्टी का दामन थामा

Khoji NCR
2022-05-04 11:35:07

होडल, डोरीलाल गोला होडल विधानसभा के गांव डाढका के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को छोडकर व्यापार प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष संजय मित्तल की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी का दामन थाम ल

या। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संजय मित्तल का गांव डाढका में पहुंचने पर जगह-जगह फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के इस फैसले से एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी को बडा झटका लगा है वहीं आप पार्टी को मजबूती मिली है। गांव डाढका में आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष संजय मित्तल के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संजय मित्तल का फूल-मालाओं से सम्मान किया और कांग्रेस पार्टी छोड आप पार्टी में विलय करने का समर्थन किया। कार्यकर्ताओं ने यहां जिलाध्यक्ष को गांव में व्याप्त समस्याओं से भी अवगत कराया जिसपर जिलाध्यक्ष ने आप पार्टी के आला कमान तक उनकी समस्या पहुंचाकर उन समस्याओं से उन्हें निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने उनकर विश्वास करके आप पार्टी को अपना समर्थन दिया है उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी में कार्यकर्ताओं को समान मान-सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली व पंजाब में पार्टी की जीत के बाद अबकी बार हरियाणा में भी पार्टी अपना परचम लहराएंगी। हरियाणा की जनता कांग्रेस व बीजेपी से पूरी तरह से दुखी है और वह बदलाव चाहती है। उन्होंने इस मौके पर आप पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर साहुन खान, मुल्ली, टिब्बर, पूर्व सरपंच असरफ खान, इकबाल, ऑसू, साकिर, फजरा, मजीर, सब्बीर, मौसम, ताहिर, जाकर के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने दर्जनों समर्थको के साथ आप पार्टी का दामन थामा।

Comments


Upcoming News