सड़क दुर्घटना में मां बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम।

Khoji NCR
2022-05-04 10:39:38

पुन्हाना, कृष्ण आर्य उपमंडल के गांव डूडोली निवासी मां बेटे की उस समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जब बेटा अपनी मां को मेरठ से दवाई दिलवा कर वापस लौट रहा था। दुर्घटना में दो अन्य महिला भी गंभीर र

प से घायल हैं। मां - बेटे की मौत से गांव डूडोली में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 मई मंगलवार को रिंकू चेची पुत्र दाताराम अपनी मां सोना पत्नी दाताराम को दवाई दिलवाने के लिए मेरठ अपनी गाड़ी से ले गया था। जिसमें उसकी बहन व एक अन्य महिला रिश्तेदार भी बैठी थी। दवाई लेकर जब वे नोएडा से गुजरे तो अचानक एक बड़े वाहन से उनकी गाड़ी टकरा गई। जिससे रिंकू व सोना दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मां बेटे की मौत का समाचार जैसे ही इलाके में फैला तो शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दिया गया। जिसके बाद दोनों मां बेटे का अंतिम संस्कार गांव डूडोली के शमशान में किया गया।

Comments


Upcoming News