भीषण गर्मी के चलते भाजपाइयों ने किया मीठा जल वितरित

Khoji NCR
2022-05-04 10:11:47

चिराग गोयल,फिरोजपुर झिरका।: क्षेत्र में लगातार भीषण गर्मी के बढ़ने से लोगों का भीषण गर्मी के मारे जीना बेहाल हो गया है। भीषण गर्मी की हवा की (लू) लोगों को बीमार करने पर मजबूर कर रहे हैं। ऐसे में

्षेत्रवासी बरसात देवता इंद्र देव से बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं ताकि क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी की लपटों से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी की किसान मोर्चा की टीम में आर्य समाज रोड पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस के पास स्टॉल लगाकर शुद्ध मीठे पानी का छबील लगाया गया। समस्त किसान मोर्चा की टीम के कार्यकर्ताओं ने पानी के ड्राम में दूध से निर्मित मीठा शरबत तैयार किया और ठाकुर जी का भोग लगाकर। सभी लोगों में शुद्ध पानी व दूध से निर्मित शरबत लोगों को पिलाया गया और परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई इलाके में जोरदार बारिश हो तथा भीषण तपती गर्मी से लोगों को निजात मिल सके। वही इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश मानुवास ने बताया कि 1 साल बेमिसाल के कार्यक्रम के तहत प्रदेशध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढी को 1 साल का कार्यकाल कुशलतापूर्वक कार्यकाल पूर्ण होने पर हरियाणा के हर जिले के भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 1 साल बेमिसाल कार्यक्रम अभियान चलाया है। जहां जिला नूँँह के खंड फिरोजपुर झिरका में पानी का छबील लगाकर मीठा जल लोगों में वितरण करने का कार्य किया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य डॉ महेंद्र गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, शहरी निकाय प्रकोष्ठ पार्षद संजय बत्रा, तिलक सोनी, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विकास सिंगला, सोनू , एडवोकेट अनमोल गुप्ता, इंदर बढ़गुर्जर, महिला मोर्चा महामंत्री गोल्डी शर्मा, ममता सैनी, नीरज, पवन, इलाही मंजूर, मनोज कुमार, पंकज बागोरिया, हितेश हरियाणा, गौरव कुमार, कुलदीप जाटव सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News