हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने रिबन काट कर किया एशियाड सर्कस का शुभारंभ।

Khoji NCR
2022-05-01 11:42:27

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने रिबन काट कर पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालीमार ग्राउंड में आयोजित एशियाड सर्कस का शुभारंभ किया। पंचकूला के सेक्ट

र 5 में स्थित शालीमार माल के साथ वाले ग्राउंड में लगी "एशियाड सर्कस" के नाम से विख्यात इस सर्कस की शनिवार को रंगारंग तरीके से शुरुआत हुई। हर बार कुछ नया पेश करने वाले सर्कस के आयोजक इस बार सर्कस मे नए और पुराने कलाकारों के साथ-साथ विदेशी (अफ्रीकन) कलाकारों के कुछ नए नए करतब लेकर आये है। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि पंचकूला के लोगों, विशेषकर बच्चों के मनोरंजन के लिए पहली बार सर्कस लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सर्कस के लगने से पंचकुलावासियों को सर्कस के नए-नए करतब देखने को मिलेंगे और उन्हें सर्कस देखने के लिए पंचकूला से बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सर्कस बच्चों के लिए मनोरंजन का एक खास साधन है। उन्होंने कहा कि सर्कस से न केवल लोगों का मनोरंजन होगा बल्कि रोज़मर्राह के तनाव से भी राहत मिलेगी। हाल लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सबसे पहली परफॉर्मेंस सर्कस की जान कहे जाने वाले हवाई झूले का खेल रही। हवा में झूले पर इधर से उधर करतब दिखाते कलाकारों की परफॉर्मेंस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। इसके बाद सर्कस के कलाकारों की परफॉर्मेंस ने ऐसा समां बांधा की, लोग जैसे अपनी जगह से चिपक कर रह गए हो। लोगों ने कलाकारों की हर परफॉर्मेंस पर जम कर तालियाँ बजा उनकी खूब होंसला आफजाई की। अफ्रीकन कलाकारों के ग्रुप की तेज म्यूजिक की धुन पर तेजी और चपलता से बगरी जिमनास्टिक व एरोबिक की परफॉर्मेंस देख तो दर्शकों ने दांतों तले अंगलियों ही दबा ली। इधर से उधर फुदकते एक दूसरे को लपकने की उनकी परफॉर्मेंस यादगार पल रहेगी। सर्कस के निदेशक सुनील कुमार उर्फ विल्ला, मैनेजर अजय कुमार गोयल और अलंकेश्वर भास्कर ने बताया कि पंचकूला व इसके आस पास के क्षेत्र के लोगों में सर्कस के प्रति क्रेज हमेशा ही बना रहा है। शहर से उन्हें अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। लोगों को सर्कस में हर बार हम कुछ नया देते आये है। इसी तरह सर्कस में मौत का कुआँ खेल में भी कलाकार अपनी हैरत अंगेज प्रस्तुति से दर्शकोंदर्शकों का मनोरंजन करेंगे। सुनील कुमार गोयल उर्फ विल्ला ने बताया कि इनके अलावा सर्कस के अन्य कलाकारों द्वारा भी अपनी अपनी नृत्य व् कला कौशल को पेश किया जायेगा। दर्शको को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने के लिए किसी भी सर्कस की जान कहे जाने वाले जोकर भी बीच बीच में अपनी अदाकारी से लोगों विशेषकर बच्चों को हंसाएंगे।

Comments


Upcoming News