श्रमिक दिवस - छात्रों का नियमित रूप से अपनी शिक्षा को ग्रहण करना, अनुशासन के नियमों का पालन करना श्रम ही है।

Khoji NCR
2022-05-01 09:49:16

खोजी/नीलम कौर कालका/पिंजौर। श्रीमदभगवदगीता के श्लोक 'कर्मण्यवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन' से कर्म करने में हमारा अधिकार है उसके फल में नहीं - के भाव से सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल में अन्तर

्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई दी। सर्वप्रथम विद्यालय में सभी श्रम साध्य वर्ग का तिलक लगाकर स्वागत किया। विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र की मंगल कल्याणमयी ध्वनि से हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों में जहाँ छात्रा शिवी ने इस दिवस की ऐतिहासिक महत्तवता पर प्रकाश डाला तो वहीं कनिका ने 'श्रमिक दिवस' कविता में हमारे जीवन में इनकी विशिष्टता को दर्शाया। साथ ही में बच्चों ने समूह गीत हम मेहनतकश देश की ताकत से सभी श्रमिक वर्ग को उनके समाज में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। अध्यापक वर्ग से भी से इनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए एक गोष्ठी में 'श्रम' शब्द की व्यापकता पर विचार रखे। श्रम केवल मेहनत और मजदूरी नहीं होता है। यह तो श्रम का एक संकुचित अर्थ है। श्रम शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से व्यापक है। आप और हम जीवन के प्रति पत श्रम साधना से प्रत्येक कार्य को पूर्ण कर रहे हैं। छात्रों का नियमित रूप से अपनी शिक्षा को ग्रहण करना, अनुशासन के नियमों का पालन करना अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करना श्रम ही है तो वहीं अध्यापकों का अपने छागे तक निरंतर गति से अपने ज्ञान को पहुंचाना भी श्रम ही है। साथ ही मे समझाया कि बच्चों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश आवश्यक है। इस प्रकार हमें अपने प्रत्येक कार्य को मन कर्म और वचन से पूरा करना चाहिए। यही श्रम और श्रमिकों का सम्मान है। कार्यक्रम की मुख्यातिथि स्कूल निर्देशिका कमल राय ने सभी स्कूल श्रमिकों को बधाई दी और कहा कि आप कर्म का उत्तम उदाहरण है। रोज नियमित रूप से आपका बच्चों की सेवा में तत्पर रहना हम सभी को सीख देता है। प्राचार्य पियूष पुंज ने कहा कि प्रत्येक संस्था या प्रत्येक संरचना से इन श्रमिकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। इनकी कार्य श्रेष्ठता पर ही हमारा जीवन सुरक्षित है। यदि ये पूरी लगन और परिश्रम से अपने कार्य को न करें तो हम घर या बाहर कहीं भी सुरक्षित नहीं होंगे। इसलिए केवल आज ही नहीं बल्कि हर दिन इनका सम्मान करना चाहिए और इनसे भी आश्वासन लेना चाहूँगा कि ये सब इसी प्रकार इन नन्हे देवताओं की सेवा में पूर्ण समर्पित भाव से कार्यरत रहेंगे। अंत में स्कूल निदेशिका कमल राय ने सभी श्रमिक सदस्यों को स्नेहपूर्ण उपहार व मिष्ठान वितरित किया।

Comments


Upcoming News