सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा लगाया गया जुस का लंगर

Khoji NCR
2022-04-28 11:53:06

कुरुक्षेत्र,( सुदेश गोयल): आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) द्वारा 3rd गेट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पास हिन्द की च

दर श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रियल जूस की दूसरे दिन भी लंगर सेवा जारी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कोऑर्डिनेटर पवन मितल व राजेश सैन ने की। उन्होंने बताया की हिंद दी चादर कहलाए जाने वाले नौवें गुरु तेगबहादुर ने धर्म और मानवता की रक्षा करते हुए हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उन्होंने आस्था, विश्वास और अधिकारों की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। इसलिए उन्हें सम्मान के साथ हिंद दी चादर कहा जाता है। विश्व के इतिहास में श्री गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है। ट्रस्ट ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से समस्त नगरवासियों को डाबर के रियल जूस का अटूट लंगर वितरित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट सदस्य सुमन्त सैनी जी, राजू सैन जी, दिलबाग जी मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News