मेवात के तीनों विधायकों ने 136 वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Khoji NCR
2020-12-28 11:21:11

साहून खांन नूंह मेवात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह पर मेवात के तीनों विधायकों ने तिरंगा फहराकर कांग्रेस के इतिहास व उपलब्धियों पर पार्टी

कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीएलपी उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि उनकी पार्टी 135 साल पूरे कर चुकी है जिसमें गौरवशाली इतिहास छुपा हुआ है। कांग्रेस ने देश की आज़ादी में बहुत बड़ी भूमिका निभाई और पार्टी के लाखों नेता व कार्यकर्ता शहीद हुए थे। आज़ादी की लड़ाई के बाद आजाद भारत के विकास की गाथा भी सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने ही लिखी थी। महात्मा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक राष्ट्र को कई शहादात कांग्रेस के नेताओं ने दी। 28 दिसंबर 1885 को बनी कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा के रूप में देश में फ़ैल गई। महात्मा गांधी, मदन मोहन मालवीय, सुभाषचंद्र बोस, डॉ भीम राव अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आजाद, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह जैसे दिग्गज नेता इस गौरवशाली यात्रा में शामिल रहे। सीएलपी उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने देश में सभी वर्गों के लिए काम किया। हरित क्रांति, दूध क्रांति, संचार व इंटरनेट की देन, किसानों के लिए कृषि यंत्र व कर्ज माफी, पंचायत राज, वोट का अधिकार, कर्मचारियों को पेंशन, महिलाओं को आरक्षण, परमाणु संपन्न देश, गरीब मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति योजना, गरीब मजदूर लोगों को आवास योजना, शिक्षा के लिए भारत में आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थान बनाना कांग्रेस पार्टी की ही देन है। नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मूल्यों व सिद्धांतों में यकीन रखती है, सभी धर्मों को साथ लेकर चलती है और देश व लोगों के हितों को सर्वोपरि रखती है। किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार आज केंद्र में होती तो किसानों को इतना संघर्ष नहीं करना पड़ता। वहीं पुनहाना विधायक पूर्व मंत्री चौधरी मोहम्मद इल्यास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास गौरवपूर्ण है और सभी समाज के लोगों का हित पार्टी में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अमन चैन व भाईचारे में कांग्रेस पार्टी का सदैव यकीन रखा है। आज़ादी के बाद कांग्रेस ने राज ज्यादातर किया था और देश के लोकतांत्रिक ताने बाने को महफूज़ रखा है जबकि बीजेपी राज में नफ़रत, डर और भेदभाव का बोलबाला है। पूर्व मंत्री चौधरी मोहम्मद इल्यास ने कहा कि आज देश व प्रदेश को कांग्रेस पार्टी की जरूरत है क्योंकि सभी वर्ग बीजेपी की असलियत जान चुके हैं। फिरोजपुर झिरका विधायक चौधरी मामन खान इंजिनियर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस महज एक पार्टी नहीं बल्कि एक सोच है जिस सोच में भारत की एकता अखंडता और खुशहाली बसती है। इंजिनियर मामन खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने राज में सभी वर्गों की आवाज सुनती थी और समाधान करती थी लेकिन आज बीजेपी व उसके सत्ता सहयोगी दल सभी वर्गों को ठेंगा दिखा कर सत्ता सुख भोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश की आज़ादी से लेकर देश की तरक्की में बड़ा योगदान है। गांधी, पटेल, नेहरू, इंदिरा, राजीव जैसी लीडरशिप कांग्रेस ने देश को दी। पीसीसी सदस्य एडवोकेट चौधरी महताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस वो दल है जो देश को सबसे आगे रखता है और बिना सत्ता लोभ के राष्ट्र के विकास के बारे में काम करती है। जैसे कांग्रेस पार्टी का इतिहास गौरवपूर्ण है वैसे ही भविष्य भी उज्जवल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही आज पूरे देश में सभी वर्गों की आवाज बुलंद कर रही है। इस दौरान पूर्व विधायक शहीदा खान तावडू, इब्राहिम इंजिनियर बिसरू, मदन तंवर, कर्नल महमूद, अरशद चेयरमैन, मकसूद सिकरावा, मुबीन तेड, नसीम बांधौली, फारुख अब्दुल्ला, हारून टाइं सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह पर मेवात के तीनों विधायकों ने तिरंगा फहराकर कांग्रेस के इतिहास व उपलब्धियों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीएलपी उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि उनकी पार्टी 135 साल पूरे कर चुकी है जिसमें गौरवशाली इतिहास छुपा हुआ है। कांग्रेस ने देश की आज़ादी में बहुत बड़ी भूमिका निभाई और पार्टी के लाखों नेता व कार्यकर्ता शहीद हुए थे। आज़ादी की लड़ाई के बाद आजाद भारत के विकास की गाथा भी सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने ही लिखी थी। महात्मा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक राष्ट्र को कई शहादात कांग्रेस के नेताओं ने दी। 28 दिसंबर 1885 को बनी कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा के रूप में देश में फ़ैल गई। महात्मा गांधी, मदन मोहन मालवीय, सुभाषचंद्र बोस, डॉ भीम राव अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आजाद, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह जैसे दिग्गज नेता इस गौरवशाली यात्रा में शामिल रहे। सीएलपी उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने देश में सभी वर्गों के लिए काम किया। हरित क्रांति, दूध क्रांति, संचार व इंटरनेट की देन, किसानों के लिए कृषि यंत्र व कर्ज माफी, पंचायत राज, वोट का अधिकार, कर्मचारियों को पेंशन, महिलाओं को आरक्षण, परमाणु संपन्न देश, गरीब मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति योजना, गरीब मजदूर लोगों को आवास योजना, शिक्षा के लिए भारत में आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थान बनाना कांग्रेस पार्टी की ही देन है। नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मूल्यों व सिद्धांतों में यकीन रखती है, सभी धर्मों को साथ लेकर चलती है और देश व लोगों के हितों को सर्वोपरि रखती है। किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार आज केंद्र में होती तो किसानों को इतना संघर्ष नहीं करना पड़ता। वहीं पुनहाना विधायक पूर्व मंत्री चौधरी मोहम्मद इल्यास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास गौरवपूर्ण है और सभी समाज के लोगों का हित पार्टी में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अमन चैन व भाईचारे में कांग्रेस पार्टी का सदैव यकीन रखा है। आज़ादी के बाद कांग्रेस ने राज ज्यादातर किया था और देश के लोकतांत्रिक ताने बाने को महफूज़ रखा है जबकि बीजेपी राज में नफ़रत, डर और भेदभाव का बोलबाला है। पूर्व मंत्री चौधरी मोहम्मद इल्यास ने कहा कि आज देश व प्रदेश को कांग्रेस पार्टी की जरूरत है क्योंकि सभी वर्ग बीजेपी की असलियत जान चुके हैं। फिरोजपुर झिरका विधायक चौधरी मामन खान इंजिनियर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस महज एक पार्टी नहीं बल्कि एक सोच है जिस सोच में भारत की एकता अखंडता और खुशहाली बसती है। इंजिनियर मामन खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने राज में सभी वर्गों की आवाज सुनती थी और समाधान करती थी लेकिन आज बीजेपी व उसके सत्ता सहयोगी दल सभी वर्गों को ठेंगा दिखा कर सत्ता सुख भोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश की आज़ादी से लेकर देश की तरक्की में बड़ा योगदान है। गांधी, पटेल, नेहरू, इंदिरा, राजीव जैसी लीडरशिप कांग्रेस ने देश को दी। पीसीसी सदस्य एडवोकेट चौधरी महताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस वो दल है जो देश को सबसे आगे रखता है और बिना सत्ता लोभ के राष्ट्र के विकास के बारे में काम करती है। जैसे कांग्रेस पार्टी का इतिहास गौरवपूर्ण है वैसे ही भविष्य भी उज्जवल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही आज पूरे देश में सभी वर्गों की आवाज बुलंद कर रही है। इस दौरान पूर्व विधायक शहीदा खान तावडू, इब्राहिम इंजिनियर बिसरू, मदन तंवर, कर्नल महमूद, अरशद चेयरमैन, मकसूद सिकरावा, मुबीन तेड, नसीम बांधौली, फारुख अब्दुल्ला, हारून टाइं सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments


Upcoming News