अपनी वेट लॉस डाइट में इन 4 तरीकों से करें आम को शामिल!

Khoji NCR
2022-04-28 09:16:59

नई दिल्ली, गर्मी का मौसम आ गया है और साथ ही आया है आम खाने का सीज़न। आम एक ऐसा फल है जिसे सभी पसंद करते हैं, लेकिन इससे दूरी भी बनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि आम खाने से वज़न तेज़ी

से बढ़ सकता है। और अगर आप वज़न को घटाना चाह रहे हैं, तो आम नहीं खाना चाहिए। हालांकि, यह सच नहीं है, आप बिना वज़न को बढ़ाए भी आम खा सकते हैं। आम खाने के कई फायदे होते हैं। अगर आप बिना वज़न बढ़ाए आम का मज़ा लेना चाहते हैं, तो इन 4 बातों को फॉलो करें। 1. पोर्शन पर कंट्रोल करें आम माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और फाइबर से भरपूर होता है। तो आप इसे तब भी खा सकते हैं, जब खास डाइट अपना रहे हों। हालांकि, इसकी मात्रा का ध्यान दें, खूब सारे आम न खा लें। किसी भी चीज़ को ज़रूरत से ज़्यादा खा लेने से नुकसान ही होता है। आम बेहद स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन खूब सारे खा लेना या फिर डाइट का बड़ा हिस्सा आम से भर लेने से कोई फायदा नहीं पहुंचेगा। 2. खाने के साथ या बाद में आम न खाएं भारत में आमतौर पर लंच या फिर डिनर के बाद आमरस या फिर आम को काटकर खाया जाता है। खाने के साथ अगर आम खाते हैं, तो आप ज़रूरत से ज़्यादा खा लेंगे। 3. स्नैक की तरह खाएं आम को एक हेल्दी स्नैक की तरह ही खाएं। आम डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए यह स्नैक के लिए बेस्ट है। इसके अलावा आम एनर्जी बूस्टर का भी काम करते हैं, इसलिए आप इन्हें वर्कआउट से पहले भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसका स्मूदी या फिर दही के साथ मिलाकर भी नाश्ते में खा सकते हैं। 4. आम को काटकर खाएं मैंगो का जूस बना लेने से इसके फाइबर निकल जाते हैं, जिसकी वजह से इससे पेट नहीं भरता। इसे काटकर स्नैक के तौर पर खाएं, ताकि आपका पेट और दिल दोनों भर जाए।

Comments


Upcoming News