पूर्व विधायक ने किया डा. भीमराव अम्नई प्रतिमा का अनावरण

Khoji NCR
2022-04-26 11:33:58

होडल, डोरीलाल गोला मंगलवार को गांव सोन्हद में डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में क्षेत्र के पूर्व विधायक उदयभान मुख्यअतिथि के रूप में मौज

ूद थे जबकि अध्यक्षता आचार्य ब्रहमदेव ने की। इस मौके पर विशेष समुदाय के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी व्यक्त की। पूर्व विधायक उदयभान ने प्रतिमा के अनावरण पर समुदाय के लोगों ने डा. भीमराव अम्बेडकर के बताए गए रास्तों पर चलने की अपील की। ज्ञात रहे कि गांव सोन्हद में लगी डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को किन्ही असामाजिक तत्वों ने सिर तोडकर खंडित कर दिया था। प्रतिमा खंडित होने के कारण विशेष समुदाय के लोगां ने प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त हो गया था। लोगों में बढते रोष को देख प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने जल्द प्रतिमा खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों को पकडने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को डा. अम्बेडकर की खंडित प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस प्रतिमा क अनावरण पूर्व विधायक उदयभान ने किया। प्रतिमा अनावरण के इस मौके पर उदयभान नेे कहा कि डा. अम्बेडकर किसी एक जाति के नहीं बल्कि सभी बिरादरियों के समान थे। उन्होंने कहा कि उनका सिर्फ एक ही सपना था कि सभी लोग शिक्षित हों। उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवण से प्रेरणा लेकर उनके बताए गए रास्तों पर चलना चाहिए। इस मौके पर प्रतिमा खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों की अभी तक गिरफ्तारी ना हाने पर प्रशासन के खिलाफ निंदा व्यक्त की। इसके अलावा लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी थी कि प्रतिमा अनावरण के मौके पर प्रशासन का एक भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इस मौके पर पहुंचे ब्लॉक समिति के पटवारी महेंद्र ने बताया कि जल्द प्रतिमा के आसपास पंचायत की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। और आसपास ग्रील भी बढाई जाएंगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच भूषण बेढा, पार्षद ताराचंद, छतरपाल करमन, हरेंद्र, रोहतास, सोनू, राजू, रामजीत, डा. धमेंद्र, बाबू खेमचंद, मेजर नंबरदार के अलावा समुदाय के दर्जनों लोग मौजूद थे।

Comments


Upcoming News