हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अपनी धर्मपत्नी नमिता कौशल के साथ माता मनसा देवी के किए दर्शन, लिया महामाई का आर्शीवाद।

Khoji NCR
2022-04-08 11:49:45

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पंचकूला। 2 से 10 अप्रैल तक आयोजित चैत्र नवरात्री के सातवें दिन हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अपनी धर्मपत्नी नमिता कौशल के साथ ऐतिहासिक श्री माता मनसा देवी मंदिर म

ं माता मनसा देवी के दर्शन किए और महामाई का आर्शीवाद लिया। संजीव कौशल के श्री माता मनसा देवी मंदिर पहुंचने पर उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक ने उनका स्वागत किया। कौशल ने अपनी धर्मपत्नी नमिता कौशल सहित माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत कौशल ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में मंत्रोंच्चचारण के बीच हवन में भाग लिया तथा यज्ञ में आहूतियां डाली। संजीव कौशल को उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक ने श्री माता मनसा देवी का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, एसडीओ राकेश पाहूजा तथा बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य अमित जिंदल भी उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News