आम आदमी पार्टी करेगी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती समारोह का आयोजन।

Khoji NCR
2022-04-08 11:46:34

खोजी/नीलम कौर कालका/पिंजौर। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती समारोह का आयोजन आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बलवान सिंह ठाकुर और ममता ठाकुर द्वारा पिंजौर की ग्रीन वैली कालोनी में 9 अप्रैल क

सुबह 10 बजे किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिले के सगंठन मंत्री ईश्वर सिंह, कालका विधानसभा उपाध्यक्ष स्र्वणपाल सिंह, बलवान सिंह ठाकुर, दिनेश वाल्मीकि और हरनैन शेख आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ईश्वर सिंह ने बताया कि ठाकुर द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा क्षेत्र में पहली बार इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से डॉ. सुशील गुप्ता सासंद राज्य सभा एंव आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी पहुंचेंगे। उनके साथ सुबीर चहल उत्तरी जॉन प्रभारी हरियाणा, बीके कौशिक अध्यक्ष उत्तरी जॉन हरियाणा, योगेश्वर शर्मा सचिव हरियाणा उत्तरी जॉन, डेराबस्सी विधायक कुलजीत सिंह रंधावा समेत कई पदाधिकारी भी होंगे। इसी दिन क्षेत्र में इसके अलावा दो ओर जगह भी कार्यक्रम होंगे जहां पर बहुत से लोग पार्टी में शामिल होंगे। ठाकुर ने कहा कि इस मौके पर बाबा अंबेडकर के जीवन से जुड़ी बातों पर प्रकाश डाला जाएगा और उनके द्वारा लोगों को जो संदेश दिए है उस पर चलने के लिए भी कहा जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र के बहुत से लोग पार्टी के उक्त नेताओं की मौजूदगी में आप में शामिल होंगे।

Comments


Upcoming News