उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

Khoji NCR
2022-04-04 10:38:58

कुरुक्षेत्र, 4अप्रैल (सुदेश गोयल):आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) के द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला थाना जिला कुरुक्ष

त्र में 70 से ज्यादा आशा वर्कर्स, सफाई कर्मचारियों, मिडेमिल कर्मचारियों और आंगनबाड़ी वर्कर्स को उनके कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए समान्नित किया गया| सम्मान समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के मुखिया श्री रमेश जी ने की| उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सदस्यों ने कोरोना काल में जो कार्य किये वो बहुत ही सहरानीय है| सभी सदस्यों ने इस काल में समाज के लिए अपने स्वस्थ की परवाह न करते हुए अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा से निभाया| संस्था के जिला इ-लर्निंग कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि संस्था समाज में शिक्षा, रक्तदान, स्वस्थ्य और करियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है| संस्था ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से समस्त सदस्यों को डाबर की इम्युनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक उपहार स्वरूप भेंट किया| इस अवसर पर मुख्याध्यापक श्री सुरेंद्र कुमार जी, विनोद जी , सरोज जी, रेणु जी, नफे सिंह जी,उपस्थित रहे|

Comments


Upcoming News