आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

Khoji NCR
2022-04-02 10:23:42

होडल, डोरीलाल गोला आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को बस स्टैंड के निकट चिराग पैलेस के प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी शनिवार को पार्टी व्यापार प्रकोष्ट के अध

यक्ष संजय मित्तल ने दी। मित्तल ने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराकर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराना व आगामी नगर परिषद चुनावों को लेकर बिचार विमर्श किया जाएगा। मित्तल ने बताया कि जब से पंजाब के पार्टी की सरकार बनी है तब से हरियाणा में भी हजारों लोग रोजाना पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा पार्टी नगर परिषद चेयरमैन व वार्ड पार्षद पदों के लिए पार्टी के कमर्ठ कार्यकर्ताओं को चुनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता यह मान रही है कि आम आदमी पार्टी की हरियाणा की दोनों पार्टियों का विकल्प है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने शहर को कूढे के ढेर में तब्दिल कर दिया है ना तो शहर में सफाई व्यवस्था है और ना ही लोगों का जन सूविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर व गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर उन्हें पार्टी में जोडने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को होन वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा के गांवों से भी लोग ट्रैक्टरों व अपने अन्य वाहनों के माध्यम से कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सुन्दर लाल गौतम, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, सुरेश बंसल के अलावा अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments


Upcoming News