Pegan Diet: Diabesity Pandemic के लिए वरदान है पेगन डाइट, ऐसे करें फॉलो

Khoji NCR
2020-12-28 07:53:38

दिल्ली, । Pegan Diet: वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। इसके चलते लोगों को ध्यान अन्य बीमारियों पर कम है। हालांकि, कई ऐसी बीमारियां हैं जो महामारी का रूप ले चुकी है। इनम

ं एक डायबिटीज है। विश्व महुमेह संघ की एक रिपोर्ट की मानें तो 2045 तक डायबिटीज के मरीजों की संख्या 69 करोड़ पहुंच सकती है। वहीं, भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक है। इसके लिए भारत को डायबिटीज बीमारी की राजधानी कहा जाता है। यह गंभीर चिंता का विषय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2016 में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर Diabesity पर एक रिपोर्ट पेश किया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि साल 1980 के बाद डायबिटीज के मरीजों की संख्या में नाटकीय ढंग से इजाफा हो रहा है। इसका मुख्य कारण मोटापे को बताया गया है। इसके लिए WHO ने सभी विश्व के सभी देशों से अनुरोध किया है कि डायबिटीज के मरीजों के उपचार हेतु उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था स्थपित की जाए। विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज से बचाव के लिए सबसे पहले दिनचर्या और डाइट में सुधार की जरूरत है। अनुचित आहार और दिनचर्या से डायबिटीज, स्ट्रोक, किडनी फेलियर, मोटापा और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। एक बार बीमारी हो जाती है, तो फिर लंबे समय तक साथ रहती है। वहीं, डायबिटीज तो ताउम्र साथ रहती है। इसके लिए जरूरी है कि जीवन में सेहत को प्राथमिक स्थान दें। जबकि, मोटापा और डायबिटीज से बचाव के लिए पेगन डाइट का सहारा लिया जा सकता है। www.researchgate.net पर छपी एक शोध में पेगन डाइट को मोटापा और डायबिटीज के लिए वरदान बताया गया है। इस शोध में यह जानकारी दी गई है कि Diabesity Pandemic के नियंत्रण में पेगन डाइट अहम भूमिका निभा सकती है। अगर आपको पेगन डाइट के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं- पेगन डाइट क्या है यह पैलियो डाइट और वेगन डाइट पर आधारित मिश्रित डाइट है। इस डाइट में मांस, मछली, फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, चाय, कॉफी, चीनी, अधिक नमक, साबुत अनाज खाने की मनाही होती है। इस डाइट के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही पेगन डाइट ब्लड लेवल को नियंत्रित रखती है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और मोटापे को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो पेगन डाइट का सहारा ले सकते हैं। इस डाइट को फॉलो करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Comments


Upcoming News