गुर्जर नंगला में पुलिस की दबिश, दो वाहनों से 1880 किलो ऊंट मांस , दो जिंदा ऊंट बरामद

Khoji NCR
2022-04-01 12:02:24

गोरक्षा दल की सूचना पर पुलिस ने दी उक्त गांव में दबिश। चिराग गोयल,फिरोजपुर झिरका : थाना क्षेत्र के गांव गुर्जर नंगला में पुलिस ने दबिश देकर दो वाहनों से 1880 किलो ऊंट का मांस बरामद किया है। पुलिस

ने मौके से तीन आरोपितों को भी पकड़ा है। पुलिस ने इनपर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों पर पशु क्रूरता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। इस बारे में जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गोरक्षा दल के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी कि थाना क्षेत्र के गांव गुर्जर नंगला में तीन से चार व्यक्ति ऊंट का वध कर उनका मांस कहीं ले जाने वाले हैं। गोरक्षा दल की सूचना पर पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश दी तो मौके पर दो वाहनों में 1880 किलो मांस व दो जीवित ऊंट बरामद हुए। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें थाने लाया गया। इनके वाहनों को जब्त किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों की पहचान दीनदार, सलीम और ताहिर के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपित फि रोजपुर झिरका और सिंगार गांव के रहने वाले हैं। वहीं थाना प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिबंधित कार्यो को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। किसी भी सूरत में गैरकानूनी कार्यो में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। चित्र परिचय : पुलिस द्वारा आरोपितों के चंगुल से छुडाए गए ऊंट।

Comments


Upcoming News