विश्व जल दिवस पर रोटरी क्लब द्वारा दर्शन अकैडमी में 'पानी और स्वच्छता' विषय पर सेमिनार आयोजित।

Khoji NCR
2022-03-26 09:43:06

खोजी/नीलम कौर कालका। विश्व जल दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब पिंजौर हिल्स द्वारा दर्शन अकैडमी कालका में 'पानी और स्वच्छता' विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस दिन को मनाने का उद्देश्य केवल मात्र

ारे लगाने की बजाय लोगों को एवं विद्यार्थियों को छोटे-छोटे अत्यन्त उपयोगी उपायों द्वारा जल संरक्षण तथा स्वच्छता की महत्ता के विषय में जागरूक करना था। रोटरी क्लब की महिला प्रधान शशि गुप्ता ने हमारे जीवन के लिए जल की अनिवार्यता जल संरक्षण क्यों अनिवार्य है और कैसे विभिन्न उपायों द्वारा हम अपनी दिनचर्या में उन्हें अपना कर जल संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं, इन विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं चर्चा परिचर्चा की। पानी से संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने जल बचाव की प्रतिज्ञा ली। सचिव रोटेरियन दलजीत मेहरा ने स्वच्छता संबंधी जानकारी तथा सही हाथ धोने के स्टेप्स भी सांझे किए। अपनी निजी स्वच्छता, पालतू जानवरों की, पर्यावरण की, अपने आसपास के कार्यस्थल की तथा विचारों की स्वच्छता पर भी विचार रखे गए। प्रिंसिपल दर्शन अकैडमी रत्नेश वर्मा ने रोटरी क्लब पिंजौर हिल्स के सदस्यों का सफलतापूर्वक आयोजन के लिए धन्यवाद किया। रोटेरियन ललिता मेहरा ने इस कार्यक्रम में बच्चों को शुभ आशीष दिया और सक्रिय भागीदारी की सराहना की। एकेडमी कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी, अंजना, नीरज, ममता धीमान, जतिन वत्स भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में 60 बच्चों को रोटरी क्लब की ओर से सैनिटाइजर दिए गए।विद्यालय के प्राचार्य रत्न वर्मा को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

Comments


Upcoming News