IPL 2022: ये हैं आइपीएल इतिहास के युवा शतकवीर, दिल्ली की तरफ से लगे हैं सबसे ज्यादा शतक

Khoji NCR
2022-03-24 09:37:31

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। लीग में एक साल बाद दर्शकों की वापसी हो रही है। दो महीने से ज्यादा चलने वाले इस लीग में बल्लेबाजों का बोलबाला रहता

है। क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ब्रैंडन मैक्कलम, एडम गिलक्रिस्ट, सचिन तेंदुलकर और न जाने कितने ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपनी शतकीय पारी से लोगों को एंटरटेन किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सूची में कौन से वो युवा बल्लेबाज हैं जिनके नाम आइपीएल में शतक है। क्रिकेट के फैंस के लिए यह सूची निश्चित रूप से राहत देने वाली है क्योंकि आइपीएल में शतक लगाने वाले 5 युवा बल्लेबाजों में से 4 भारत के खिलाड़ी हैं। ये हैं आइपीएल इतिहास के युवा शतकवीर- मनीष पांडे (19yr 253d)- इस सूची में पहला नाम आता है भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे का जिन्होंन 2009 आइपीएल में ही ये कारनामा कर दिया था। उन्होंने डेक्कन चार्जेस के खिलाफ मैच में 73 गेंदों पर शानदार 114 रनों की पारी खेली थी। ये किसी भी भारतीय खिलाड़ी का आइपीएल में पहला शतक था। इस बार वे लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम में हैं। संजू सैमसन (22yr 151d)- वर्तमान में राजस्थान रायल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 2017 में दिल्ली के लिए खेलते हुए अपनी पहली सेंचुरी लगाई थी। हालांकि आइपीएल में उनके नाम तीन सेंचुरी है। क्विंटन डी काक (23yr 122d)- वर्तमान में लखनऊ की टीम में शामिल डीकाक ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए 2016 आइपीएल में आरसीबी के खिलाफ 51 गेंदों पर 108 रन बनाए थे। डी काक को इस बार मुंबई ने रिलीज कर दिया था जिसके बाद लखनऊ ने उन्हें 6.75 करोड़ में खरीदा है।

Comments


Upcoming News