घर में घुसकर महिला के साथ छेडछाड व लूटपाट के मामले में पांच नामजद

Khoji NCR
2022-03-19 11:41:44

होडल, डोरीलाल गोला हसनपुर थाना पुलिस ने गांव जटौली निवासी एक महिला की शिकायत पर घर में घुसकर छेडछाड व लूटपाट करने तथा जान से मारने की नियत से फायर करने का मामला दर्ज किया है। मामले में खबर लिखे

जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हसनपुर थाना प्रभारी मोहर ङ्क्षसह ने जानकारी में बताया कि गांव जटौली निवासी बंदना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गांव निवासी विजय, केशव, नवीन, रोहताश व चिन्टू जबरदस्ती उसके घर में घुस आए। उसने बताया कि इन्होंने उसके साथ छेडछाड की और उसके गले का मंगलसूत्र छीन लिया। महिला ने बताया कि उसके शोर मचाने पर उसके परिजन घर आ गए तो उन्होंने उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की। महिला ने बताया कि मारपीट करने के बाद उन्होंने अपने पास से हथियार निकालकर जान से मारने की नियत से उनपर फायर किया जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पीडित महिला की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हो सकी है।

Comments


Upcoming News