बसंत विहार (शर्मा कालोनी) में बड़े हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया होली का त्योहार।

Khoji NCR
2022-03-19 10:05:46

खोजी/सुभाष कोहली कालका। रंगों का त्योहार होली, बसंत विहार स्थित शर्मा कालोनी में बड़े हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। बसंत विहार जनकल्याण समिति के प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जहा

ं बड़ी संख्या में कालोनीवासियों ने एक दूसरे पर रंग लगाया तो वहीं कई जगहों पर लोगों ने डीजे पर बजे गानों की धुन पर जमकर नाच किया। सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि होली एक ऐसा त्योहार है जो बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाता है। होली का त्योहार होलिका नाम की दुष्ट दानव को जलाने और नष्ट करने के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार सर्दियों के अंत और आगामी बसंत कटाई के मौसम की भरपूरता को भी दर्शाता है। सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सांय के समय कालोनी में कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कालोनीवासियों ने भाग लिया, विशेष रूप से बच्चे व महिलाएं शामिल थीं। इस कार्यक्रम में महिलाओं के मधुर भजनों व डांस ने सबका मन मोह लिया और मस्ती में खूब झूमे। इस कार्यक्रम में कालोनीवासियों ने भरपूर आनंद लिया। प्रधान सुरेन्द्र ने समिति के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया, जिनमें अरुण दीवान, संदीप डोगरा, नरेंद्र भट्ट, प्रेम नाथ नंदा, गौरव नंदा, रितेश रस्तोगी, दिनेश कुमार शर्मा, राजपाल डोगरा, बिशन दास शामिल थे, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया तथा समस्त कालोनीवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Comments


Upcoming News