कौंडल गांव में 17 मार्च को होगा श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन

Khoji NCR
2022-03-14 10:27:16

हथीन , माथुर : आर्य समाज कौंडल के पूर्व प्रधान व वैदिक धर्म प्रचारिणी सभा के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय करतारसिंह पटवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर 17 मार्च को वैदिक सत्संग, प्रार्थना सभा, श्रद्धा

जलि सभा व शान्ति यज्ञ किया जायेगा। स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती यज्ञ के ब्रह्मा होंगे। आर्य कन्या गुरुकुल हसनपुर की छात्राओं द्वारा वेद मंत्रों का सस्वर पाठ किया जायेगा। विक्रमसिंह आर्य यजमान की भूमिका निभायेंगे।‍ इस अवसर पर करतारसिंह आर्य की स्मृति में प्रकाशित पुस्तक पंचमहायज्ञ मीमांसा का विमोचन भी किया जायेगा। प्रार्थना सभा व श्रद्धांजलि सभा में जनपद के धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के नेता व बुद्धिजीवी भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय करतारसिंह आर्य ने शराब बन्दी, गौरक्षा, हिन्दी सत्याग्रह में बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। उन्होंने मेवात क्षेत्र में आर्य समाज की वैदिक विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Comments


Upcoming News