यू्क्रेन पर बढ़ते रूसी हमलों के बीच पलायन का दर्द, हर तरफ दहशत

Khoji NCR
2022-03-12 09:51:12

नई दिल्‍ली, यू्क्रेन पर रूसी हमले के बाद जिंदगी नयी करवटें ले रही है। कहीं प्रेम के पुष्प पल्लवित हो रहे हैं तो पलायन ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे गंभीर संकट को पैदा कर दिया है। संयुक्

त राष्ट्र के अनुसार कम से कम 22 लाख लोग देश छोड़कर अन्य देशों में शरणार्थी बन गए हैं। यू्क्रेन पर बढ़ते रूसी हमलों के बीच जान बचाने के लिए लोगों का पलायन अब भी जारी है। हवाई हमलों से यूक्रेन के प्रमुख शहर खंडहर में तब्दील हो गए हैं। चौतरफा मानवीय त्रासदी दिख रही है। आवासीय इलाकों में गोलाबारी होने से आम नागरिकों की भी जान जा रही है। तस्वीरों के जरिए हालात पर एक नजर: दक्षिणपूर्वी पोलैंड के कोरजेवा में पहुंचे शरणार्थी। एएफपी युद्ध के बीच शादी: नेशनल गार्ड के सदस्य अलेक्जेंडर और ओलेना एक-दूसरे के हो गए। रायटर मारीपोल शहर में गोलाबारी से बर्बाद सड़क से गुजरता व्यक्ति। एपी पोलैंड जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जाते लोग। रायटर शरण के लिए इंतजार: मेक्सिको बार्डर पर अपने अमेरिकी मंगेतर के साथ यूक्रे नी महिला। एपी सुरक्षा: शहर में टैंक पर गश्त लगाते यूक्रेनी सैनिक। एपी

Comments


Upcoming News