जजपा का कल से सदस्यता अभियान, जिला में 20 हजार नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य.

Khoji NCR
2022-03-11 11:36:31

नारनौल एनसीआर हरियाणा (इसीका यादव )÷ जजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष डा. अजयसिंह चौटाला के जन्मदिन पर सदस्यता अभियान की होगी शुरूआत -इस दिन नारनौल में रक्तदान शिविर, महेंद्रगढ़ व अटेली में चिकित्सा श

विर भी लगेगा और महावीर चौक पर रोटरी रसोई में खिलाया जाएगा भोजन. जजपा पार्टी जिला में 13 मार्च से सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगी। करीब एक माह चलने वाले इस सदस्यता अभियान में जिलाभर में 20 हजार नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें हलका स्तर पर 5 हजार सदस्य जोड़े जाएंगे। इस दिन जजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष डा. अजयसिंह चौटाला का जन्मदिन है। इसे सामाजिक कार्यों से जोड़ते हुए नारनौल शहर में सिटी मैरिज पैलेस में रक्तदान शिविर, महेंद्रगढ़ में हड्डी रोग से जुड़े मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सा कैंप और अटेली के मायावती हॉस्पिटल में नेत्र जांच चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा नारनौल के महावीर चौक पर रोटरी रसोई में असहाय लोगों को भोजन खिलाया जाएगा। इस संबंध में जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि इन सभी की तैयारियों को लेकर शुक्रवार सिंघाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान तेजप्रकाश यादव एडवोकेट ने किया। बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामबीर पटौदी व सहप्रभारी महेश चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में जिला प्रभारी रामबीर पटौदी ने कहा कि जिला में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक हलका प्रभारी कमलेश सैनी नारनौल (राष्टÑीय महासचिव), अनीता यादव अटेली (राष्टÑीय सचिव), मंजू चौधरी नांगल चौधरी (प्रदेश महासचिव) व राव रमेश पालड़ी महेंद्रगढ़ (प्रदेश सचिव) को यह कार्य सौंपा गया है। पार्टी में नई सदस्यता ग्रहण करने वालों को सदस्यता रसीद देनी होगी। साथ ही इस नए सदस्य के मकान पर पार्टी का ­ांडा लगाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने वाहनों पर पार्टी की ­ांडी व पोस्टर लगाएं। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को पार्टी अध्यक्ष डा. अजयसिंह चौटाला के 61वें जन्मदिन को बड़ी धुमधाम से मनाने जा रही है। इसके लिए अलग से तैयारियां की गई है। नारनौल शहर में सिटी मैरिज पैलेस में जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली के नेतृत्व में रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। इस दिन 61 किलोग्राम का केक भी काटा जाएगा। इसी तरह महेंद्रगढ़ में राव रमेश पालड़ी फार्म हाउस पर हड्डी रोग से जुड़े मरीजों का निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया जाएगा। इसी तरह अटेली के मायावती हॉस्पिटल में नेत्र जांच चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन पार्षद डा. राजकुमार की अगुवाई में होगा। इसके अलावा जिला अध्यक्ष तेजप्रकाश यादव की अगुवाई में रोटरी रसोई पर भोजन खिलाने का कार्य किया जाएगा। बैठक में पार्टी कार्यकर्ता जगदेव महरमपुर के पिता के देहांत पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस बैठक में राष्टÑीय उपाध्यक्ष कवरसिंह कलवाड़ी, महिला जिला अध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, जिला शहरी अध्यक्ष अशोक सैनी, युवा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, जाट महासभा प्रधान विजयपाल एडवोकेट, हलका अध्यक्ष सुरेंद्र पटीकरा, बेदू रातां, संजीव तंवर व हजारीलाल लंबोरा, सुरेश पटीकरा, रामकुमार मकसूसपुर, सुरेश शास्त्री, अजय एडवोकेट, विजय छिलरो, रविंद्र गागड़वास, संजीव गुप्ता, महाराम गुर्जर, राजकुमार खातोद, प्रमोद तांखर, धर्मपाल तोबड़ा, धर्मबीर प्रधान, राजकुमार मई, डीएन यादव, सुविधा शास्त्री, डा. मनीष शर्मा, कंवरसिंह नंबरदार, विरेंद्र घाटासेर, सतू खटीक, मुकेश मित्तल, योगेश चिंडालिया, महीपाल नंबरदार, लक्खा गुर्जर, सरदार गुरदीप, लक्की सरदार, राजकुमार शोभापुर, महेंद्र उन्हाणी, बलवाल छितरोली, लक्खी सोनी, निहालसिंह चिंडालिया, सूरज ढिल्लो, सुभाष सुरेहती, दीपक यादव, महेंद्र सैनी, ब्रिजेश सैनी, प्रवीण, सुनील श्योराण, मीरसिंह पटवारी, रामू चौधरी सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments


Upcoming News