अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Khoji NCR
2022-03-08 11:57:48

डोरीलाल गोला, होडल कस्बा हसनपुर में स्थित मां ओमबती कॉलेज के प्रंागण में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल डा.

नीलम चौहान ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में बिस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिकाओं से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में एचओडी डा. संगीता रानी ने महिलाओं काखेल जगत में उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है। कार्यक्रम में महिलाओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. रेखा शर्मा, डा. ममता देवी, आशा रानी, सीमा रानी के अलावा स्टॉफ व सैकडों छात्राएं मौजूद थीं।

Comments


Upcoming News