अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया "मातृदेवो भवः" कार्यक्रम का आयोजन

Khoji NCR
2022-03-08 11:30:07

हथीन/माथुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें "मातृदेवो भवः' माता साक्षात देवता है हमारे शास्त्रों में

नारी को नारायणी और जगत का आधार बताया है। माता पहला गुरु होता है "माता निर्माता भवति"माता निर्माण करने वाली हैं। जहां नारी का सम्मान, सत्कार होता है वहां देवता विराजमान रहते हैं। ऐसा आचार्य राजेश बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हमें उन महिलाओं को याद करना चाहिए जिन्होंने पूरे समाज, देश में सर्वोच्च सेवा की है। उन्होंने बताया कि आजादी दिलाने में नीरा आर्य जिन्होंने नेता सुभाष चंद्र बोस की सेना में काम किया ऐसी अनेकों वीरांगनाओं ने देश को आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आचार्य राजेश ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा छत्रपति शिवाजी के जीवन में उनकी अपनी माता जीजाबाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दुर्गा भाभी जैसी अनेक वीरांगनाओं ने देश के लिए अमूल्य योगदान दिया। राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। बिजेंद्र मास्टर ने योग की जानकारी दी। योग की जानकारी देते हुए कहा कि नारी के सच्चे आभूषण लज्जा, मीठी वाणी, श्रेष्ठ आचरण, कुशल गृहणी है। आचार्य राजेश ने बताया नारी उत्थान के लिए महर्षि दयानंद ने अनेकों गुरुकुल खुलवाए और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना योगदान दिया। बाल विवाह, प्रथा विवाह, जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अहम भूमिका निभाई। स्कूल के प्राचार्य लखपत सिंह ने दहेज प्रथा जैसी बुराइयों को खत्म करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर क्रांतिकारियों को एक पंचांग सुरेश कुमार, राजेश कुमारी, सुनीता देवी, रायसिंह, चंद्रप्रभा, प्रियंका दहिया, सुभाष चंद्र, सुनीता कुमारी, रीता अग्रवाल, फिरोज अंसारी, शालू रानी उर्मिला आदि उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News