उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने मीटिंग में कर्मचारियों के रेलवे आवासों से संबंधित समस्याओं का उठाया मुद्दा।

Khoji NCR
2022-03-05 11:06:41

खोजी/नीलम कौर कालका। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन, वर्कशॉप ब्रांच, कालका की शाखा सचिव, विकास तलवाड़ के नेतृत्व में सहायक मंडल अभियंता, शिमला के साथ इनफॉर्मल मीटिंग आयोजित हुई। जिसमें कर्मचारिय

ों के रेलवे आवासों से संबंधित आ रही समस्याओं को यूनियन द्वारा प्रशासन के समक्ष उठाया गया और प्रशासन की तरफ से सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया है। सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया गया है। इस इनफॉर्मल मीटिंग में विशेष रूप से सहायक मंडल सचिव/केंद्रीय सहायक महासचिव (यूथ) रविन्द्र शर्मा, शाखा अध्यक्ष प्यारेलाल, सहायक शाखा सचिव कपिल नेगी एवं शाखा उपाध्यक्ष जैल सिंह ने भाग लिया।

Comments


Upcoming News