रूस-यूक्रेन युद्ध के डरावने दृश्य, आग और धुआं उगलती इमारतों के बीच जिंदगी

Khoji NCR
2022-03-05 10:59:52

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद बर्बादी के बेहद डरावने दृश्य नजर आ रहे हैं। आग और धुआं उगलती इमारतों के बीच जिंदगी कराह रही है। उधर, देश छोड़कर दूसरे देशों में जाने का सिलसिला और तेज हो गया है। संयु

क्त राष्ट्र का अनुमान है कि अब तक करीब 10 लाख से ज्‍यादा लोग देश छोड़कर जा चुके हैं। इस बीच रूस ने दूसरे देशों के लोगों को सुरक्षित युद्धग्रस्‍त देश से निकलने के लिए संघर्षविराम का ऐलान किया है। ये तस्वीरें बिगड़ते हालातों की गवाही दे रही हैं। हड़बड़ी : ट्रेन पकड़ने की जल्दी में कीव में रेल ट्रैक पर गिर पड़ी महिला को सहारा देते लोग। (एपी) मैरीपोल में रूसी हमले में नष्ट हुआ यूक्रेनी टैंक। (एएफपी) कीव में बस टर्मिनल के पास पड़ा मिसाइल का टुकड़ा। (रायटर) तबाही का मंजर : रूस के हवाई हमले के बाद चेर्निगिव में रिहायशी इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। (एपी) विस्थापन का दर्द : पश्चिमी यूक्रेन में पोलैंड जाने के लिए स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है। (एपी) रूस और यूक्रेन दोनों में ही अभी तक वार्ता के दौरान युद्ध समाप्‍त करने पर सहमति नहीं बन पाई है। जल्‍द ही दोनों देशों के बीच फिर वार्ता होने की उम्‍मीद है।

Comments


Upcoming News