बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में लगाए गए पौधे एवं निशुल्क नेत्र शिविर।

Khoji NCR
2022-02-26 11:17:15

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पिंजौर। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस पर पूरे विश्व भर में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा जगह-जगह वृक्षारोपण किया गया एवं 100 से अधिक नेत्र शिव

िर लगाए गए जिसमें अनेकों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कालका पिंजौर में भवनों पर सफाई की गई एवं भवन के दायरे में पौधारोपण किया गया। यह सभी कार्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सैनिटाइजर एवं मास्क का प्रयोग करते हुए किए गए। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की अध्यक्षता में निरंकारी मिशन प्रेम, दया, करुणा के लिए पूरे विश्व भर में विख्यात हुआ। आज उन्हीं की स्मृतियों को श्रद्धालुओं द्वारा हृदय पटल पर रख कर सतगुरु माता सुदीक्षा जी के आदेशानुसार सेवाएं दी गई। इस मौके पर इंग्लैंड से कालका के संयोजक तारा सिंह ने सभी श्रद्धालुओं का और पिंजौर के मुखी जगदीश राम ने सर्वत्र साध संगत का धन्यवाद किया।

Comments


Upcoming News