रेन बसेरा को लेकर गंभीर नहीं है पुनहाना नगर पालिका प्रशासन।

Khoji NCR
2020-12-24 11:49:39

राकेश वर्मा पुनहाना। रेन बसेरा को लेकर गंभीर नही है नगर पालीका प्रशासन। रहता है बंद दिसंबर माह का अंत चल रहा है। ऐसे में सर्दी भी अपने पूरे चरम पर है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उपम

डल स्तर पर लाखों रुपए खर्च कर रेन बसेरे को बनाया था। लेकिन रेन बेसरे को लेकर पुनहाना नगर पालिका प्रशासन तनिक भी गंभीर नहीं है। इससे बेसहारा लोगों को सर्दी के मौसम में में भी मजबूरी में खुले आसमान के नीचे सोना पड़ रहा है। रैन बसेरा को लेकर नगर पालिका प्रशासन कितना गंभीर है ।और वहां पर किसी प्रकार की सुविधा दी जा रही है। उसको लेकर रात करीब 8:00 बजे पड़ताल की गई। जिसमें शहर के जुम्मा कॉलोनी में लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया रेन बसेरा बंद मिला ।आसपास के लोगों से रेन बसेरे के बारे में पूछा तो पता चला कि रैन बसेरा को अभी तक बेसहारा लोगों के लिए नहीं खोला गया है। पुनहाना शहर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई हमारी पड़ताल के दौरान पता चला की। रेन बसेरा के नाम पर हजारों रुपए की राशि तो कागजों में दिखाई जाती है। लेकिन यहां पर सुविधा देना तो दूर की बात है।कड़ाके की सर्दी में भी इन्हें बंद रखा जाता है यहां पर अधिकतर लोग को ये नहीं पता कि शहर में रैन बसेरा कहां है। ना ही कोई साईन बोर्ड लगाया जिसके कारण वे सड़क पर इधर-उधर सर्दियों के मौसम में रात गुजारने को मजबूर हैं। कुलबीर सिंह का कहना है कि खुले आसमान के नीचे रात गुजारने ना पड़े इसलिये रैन बसैरा बनवाया था

Comments


Upcoming News