तावडू में दहेज को लेकर महिला की हत्या, 7 पर मामला दर्ज।

Khoji NCR
2020-12-24 11:48:00

तावडू, : उपमंडल के गांव शिकारपुर में दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर 1 महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के 7 व्यक्तियोंं के खिलाफ

मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव भंगोह निवासी जुहर खान ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वर्ष 2०18 में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार अपनी पुत्री सकुनत की शादी गांव शिकारपुर निवासी तारीफ के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी क्षमता अनुसार दान देहज दिया था। लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग शादी से खुश नहीं थे और अक्सर लडक़ी को प्रताडित करते रहते। गत 23 दिसम्बर को ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी सकुनत की हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत पर मृतका के पति तारीफ , जेठ आरिफ, सास रब्बा, जेठानी राहिला, ननंद शब्बा व रौनक, सलमु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments


Upcoming News