राजस्थान सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल करके कर्मचारियों को बढ़ाया मान सम्मान

Khoji NCR
2022-02-24 10:06:12

कुरुक्षेत्र,24फरवरी (सुदेश गोयल) :असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रवीन कश्यप दयालपुर ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करके कर्

चारियों का मान-सम्मान बढ़ाया है राजस्थान देश में पहला राज्य बन गया है जिसने कर्मचारियों की पेंशन बहाल किया इससे कर्मचारियों को बहुत ही फायदा मिलेगा और दूसरे राज्यों की सरकारो को भी इससे सबक मिलेगा। कर्मचारी सरकार की रीड की हड्डी होती है कर्मचारी के बिना प्रदेश को चलाना संभव नहीं है राजस्थान कर्मचारी नाच कूद कर व लड्डू बांटकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। कश्यप ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी क्योंकि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा कर्मचारियों को फिर से मान सम्मान बढ़ाया जाएगा आज प्रदेश में गठबंधन सरकार की सरकार में गरीब मजदूर किसान कर्मचारी सभी लोग सड़कों पर बैठे हैं सरकार के लोग सत्ता के नशे में चूर है देश व प्रदेश की जनता से कोई लेना देना नहीं है आने वाला समय में प्रदेश की जनता वोट की चोट से इस सरकार को सत्ता से भगाने का काम करेगी और प्रदेश व देश में कांग्रेस सरकार लाने काम करेगी कांग्रेसी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो गरीब,मजदूर, किसानों व कर्मचारियों के हित में सोचती है मैं तो इस सरकार को यह भी कहना चाहता हूं कि राजस्थान की सरकार से सीख लेकर हरियाणा प्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाल की जाए।

Comments


Upcoming News